Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सारथी सेवा संस्थान की नेक पहल : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को वस्त्र एवं मिठाई भेंट कर लिया आशीर्वाद



गड़वार(बलिया) कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में होली की पूर्व संध्या पर सारथी सेवा संस्थान द्वारा एक सराहनीय एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बुजुर्ग माताओं-पिताओं के साथ मिलकर होली का पावन पर्व उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर और उनका आशीर्वाद लेकर की गई।

इस अवसर पर संस्था की ओर से बुजुर्गों को नए वस्त्र, साड़ियां तथा मिठाइयां भेंट की गईं। उपहार पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर आई मुस्कान और आंखों में झलकती खुशी ने सभी का मन भावुक कर दिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि असली होली रंगों में नहीं, बल्कि बुजुर्गों के स्नेह और आशीर्वाद में होती है। उनके साथ समय बिताना ही सबसे बड़ा सौभाग्य है।

संस्था के पदाधिकारियों ने इस पुनीत कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि आप सभी के सहयोग के बिना यह आयोजन संभव नहीं था।

इस मौके पर संस्था के संस्थापक संजीव गिरी,अध्यक्ष अवितेश सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष धनजी पांडेय, अभिषेक तिवारी, दीपू पाठक, प्रणव सिंह सन्नी, दीपक वर्मा, अभिषेक पाल, मंजीत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रंगबली सिंह तथा प्रमुख व्यवसायी आनंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ हुआ।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments