पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते है, बल्कि नई पीढ़ियों के जीवन का आधार है : रघु.डी.
गड़वार(बलिया) स्थानीय विकास खण्ड के बिसुकिया, बलेजी,थमह्नपुरा, परानपुर गांव के सार्वजनिक स्थानों पर जल जीवन मिशन के तहत एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा गुरुवार व्यापक स्तर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान हजारों पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जनजीवन को स्वच्छ हवा व बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना रहा। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रघु डी ने बताया कि एलएंडटी ग्रुप द्वारा पूरे जनपद में लगभग 12 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से अभी तक लगभग पांच हजार से ज्यादा पौधे लगाए जा चुका है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया जा रहा है। क्वालिटी मैनेजर महादेव पी ने बताया कि पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी है साथ ही कंपनी हरियाली बढ़ाने के लिए लोगों के बीच में जागरूकता भी फैलाया गया। इस अवसर पर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी राजेश यादव,असिसटेंट मैनेजर टीआर प्रवीण सिकरवार, लेखपाल ब्रजेश यादव उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :डी.पाण्डेय


No comments