रेवती में आयोजित फार्मर आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर में 126 किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन
रेवती (बलिया) कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय, रेवती पर फार्मर आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साधन सरकारी समिति के अध्यक्ष नारायण जी सिंह ने फीता काटकर किया।
शिविर में 126 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश तिवारी, राजेश तिवारी, दीपक तिवारी, महावीर तिवारी, शम्भू कान्त तिवारी ,सत्यप्रकाश तिवारी, कमला प्रसाद मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने किया।
पुनीत केशरी


No comments