अलग अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित आधा दर्जन घायल
रेवती (बलिया) रेवती बैरिया व रेवती सहतवार मार्ग पर रविवार के दिन अलग अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
रेवती - बैरिया मुख्य मार्ग पर दो बाइक की हुई टक्कर में रेवती थाना क्षेत्र के दत्तहा निवासी 40 वर्षीय नथुनी गोंड का पैर टूट गया वहीं दूसरे बाइक सवार बैरिया थाना क्षेत्र के फतेह राय के टोला निवासी 19 वर्षीय मंटू व 15 वर्षीय विशाल आंशिक रुप से चोटिल हो गए।
दूसरी घटना मे रेवती - सहतवार मुख्य मार्ग पर मिडिल स्कूल के समीप एक बाइक ,ई रिक्शा से टकरा गई। इस घटना में रेवती कस्बा निवासी 20 वर्षीय आशीष,उनकी 42 वर्षीय मां नंदा व 17 वर्षीय बहन अनुष्का घायल हो गयी। आशीष ने बताया कि हम लोग बाईक से जा रहे थे, इसी बीच ई - रिक्शा चालक ने अपनी गाड़ी मोड़ लिया। सभी घायलो को सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रुप से चोटिल को जिला अस्पताल तथा शेष को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
पुनीत केशरी


No comments