Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जमधरवा के यादव बस्ती में लगी आग से डेढ़ दर्जन रिहायशी झोपडिया सहित दो मवेशी तथा 8 बकरिया जल कर मरी

 


रेवती (बलिया) क्षेत्र के जमधरवा गांव के यादव बस्ती में रविवार को दिन में लगी आग से 15 परिवारों की डेढ़ दर्जन रिहायशी झोपडिया व घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस आग लगी में दयाशंकर यादव की एक गाय व तीन बकरी, मेजन यादव की एक भैंस व दो बकरी तथा फुलझरिया देवी की तीन बकरिया जल कर मर गई। 

लालबचन यादव के घर से अज्ञात कारण से आग की लपटें निकलनी शुरू हुई। पछुआ हवा के चलते देखते देखते आग ने पूरी बस्ती को अपनी लपेट में ले लिया। आग लगने के समय बस्ती के लोग खेतों में गेहूं की कटिया करने गए हुए थे। आस पास के लोग किसी तरह आग बुझाने का प्रयास करते रहे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। गांव वालों के लाख प्रयास के बावजूद लालबचन यादव, दयाशंकर यादव, फुलझरिया देवी, मेजन यादव,सुखवरिया देवी, गुड्डू यादव, चंद्रशेखर यादव,जीतन यादव, तेजन यादव, राजेंद्र यादव,पारस यादव, मनोज यादव, रामजीत यादव, संतोष यादव,अक्षय लाल बिंद का रिहायशी घर सहित घर गृहस्थी का अनाज, वस्त्र आदि जल गया। प्रधान प्रतिनिधि कृष्णा यादव द्वारा पीड़ित परिवारों को तत्कालिक सहायता के तौर पर प्लास्टिक के तिरपाल व भोजन की व्यवस्था की जा रही है।



पुनीत केशरी

No comments