धोखाधड़ी से स्थानांतरण किए गए 19000 रूपए को पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराए वापस
रेवती (बलिया) रेवती कस्बा निवासी हरगोविंद प्रसाद ने 24 मार्च को साईबर पोर्टल पर आन लाईन शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्रामीण बैंक के उसके बचत खाते से 19000 हजार रुपए धोखा देकर किसी व्यक्ति ने स्थानांतरण करा लिया है। मामले को संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के निर्देश पर उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल शिव प्रसाद, योगेन्द्र कुमार द्वारा साईबर हेल्प डेस्क तथा पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में 18800 रूपए वापस कराए दिए गए। पैसा वापस कराए जाने पर पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार अपना व्यक्त किया ।
पुनीत केशरी


No comments