मालगाड़ी की चपेट में आने से 55 वर्षीय प्रौढ़ का दोनों पैर कटा
रेवती (बलिया) रेलवे स्टेशन से पूरब कोलनाला रेलवे क्रासिंग के निकट मालगाड़ी के चपेट में आने से रेवती कस्बा के वार्ड नं. 6 निवासी 55 वर्षीय स्वामीनाथ साहनी का दोनो पैर घुटने के नीचे से कट गया।
बुधवार की सायं रेवती एसओ अनुपम जायसवाल को सूचना मिलने के बाद घायल को लेकर सीएचसी रेवती पहुंचे। सीएचसी के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहत्तर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुनीत केशरी


No comments