जानें आज दिनाँक 27/04/2026 का पंचांग व राशिफल
🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग 📢
☸️☸️ अथ पंचांग 🔯🔯
दिनाँक 27/04/2026
🚩 दिन - सोमवार, एकादशी तिथि, शुक्ल पक्ष, वैशाख मास🚩
🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️
🙏गीता का श्लोक 🙏
🕉️ अथाष्टादशोऽध्यायः🕉️
🙏🏻 अर्जुन उवाच 🙏🏻
श्लोक 👉 अधर्मं धर्ममिति या मन्यते तमसावृता। सर्वार्थान्विपरीतांश्च बुद्धिः सा पार्थ तामसी॥
( गी०/18/32 )
अर्थ 👉 हे पृथानंदन! तमोगुण से घिरी हुई जो बुद्धि अधर्म को धर्म--ऐसा मान लेती है और सम्पूर्ण चीजों को उलटा मान लेती है, वह तामसी है।
🕉️ तिथि -- एकादशी 18:18 तक तत्पश्चात् द्वादशी
☸️ पक्ष --------- शुक्ल पक्ष
☸️ नक्षत्र -- पू०फाल्गुनी 21:19 तक तत्पश्चात उ०फाल्गुनी
☸️ करण ---- वणिज 06:10 तक
☸️करण --- विष्टिभद्र 18:18 तक
🕉️ योग ---- घ्रुव 21:34 तक तत्पश्चात व्याघात
☸️ वार ------ सोमवार
☸️मास ------- वैशाख मास
☸️चन्द्र राशि --- सिंह
☸️सूर्य राशि ----- मेष
☸️ऋतु --------- ग्रीष्म
☸️आयन --------- उत्तरायण ( उत्तर गोल )
☸️ संवत्सर -------- रौद्र
☸️विक्रम संवत --------2083
☸️शाके --------1948
☸️कलियुगाब्द -------5128
⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️
🕉️सूर्योदय🌞05:31
🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:36
☸️दिनमान ------ 13:04 पर
☸️रात्रिमान ---------- 10:56 पर
☸️चन्द्रास्त 🌚 --- रात्रि में 03:19 पर
☸चन्द्रोदय🌙--- अगले दिन ( दिन में) 02:48 पर
🌷🌷लग्न मेष 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य -- मेष-- 12:31°-- अश्विनी
चन्द्र - सिंह-- 18:12°-- पू०फाल्गुनी
मंगल --- मीन --19:04°-- रेवती
बुध --- मीन --22:30°-- रेवती
गुरु -- मिथुन --- 24:08°-- पुनर्वसु
शुक्र-- वृष -- 09:12°-- कृत्तिका
शनि-- मीन --14:27°-- उ०भाद्रपद
राहु --कुम्भ --13:08°-- शतभिषा
केतु ---सिंह--13:08°--
मघा
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
राहुकाल (सुबह ) 07:10 से 08:48 तक अशुभकारक
यमकाल 10:26 से 12:04 तक अशुभकारक
गुलिक काल 13:42 से 15:20 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:38 से 12:30 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
11+02+1 = 14 भागे 4 शेष 02 आकाशलोक में हवन के लिए
अशुभकारक❌❌
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
11+11+5= 27 भागे 7 शेष 06 सभाया,,, अशुभकारक❌❌
✡️✡️ शूल विचार✡️✡️
सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो दर्पण देखकर अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं, सोमवार को पश्चिम दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं,,, परन्तु गोधूलि बेला में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
✡️आज क्या करें न करें ✡️
सोमवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,ऐसा करने से शिव भक्ति की हानि होती है।
🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख)
परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿
🌿 आज एकादशी तिथि है और एकादशी तिथि में चावल🍚, मूंग की दाल, अंकुरित मूँग व सोयाबीन तथा तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,,,ऐसा करने से वंश के लिए हानिकारक होता है।🌿
☸️ एकादशी व्रत आज यानी सोमवार को ☸️
❇️ प्रदोष व्रत बुधवार को
✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻
*🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं - कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे।
*🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज अपने ख़राब मूड को शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। करिअर से जुड़े फ़ैसले ख़ुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।
*👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा
आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे।
*🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।
*🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।
*🙎♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। अपने बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है।
*⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया।
*🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को तनाव से नहीं थकाएँ। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे- इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं।
*🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे
आज आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं।
*🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज के रोज़ जो भावुक मिज़ाज आप पर छाया हुआ है, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते।
*⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा।
*🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। अपनी पत्नी/पति के साथ पिकनिक पर जाने का बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।
☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️
🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️
पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम
कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड लखनऊ
☎️ संपर्क सूत्र
--- 9616515189
---- 8858445389
---- 05223174201
डेस्क


No comments