पुलिस अधीक्षक ने छेड़ी - चौबेछपरा पुलिया के समीप पुलिस सहायता केंद्र का किया उद्घाटन
रेवती (बलिया) रेवती बैरिया मार्ग के छेड़ी - चौबेछपरा गांव के पुलिया के समीप नव निर्मित पुलिस सहायता केंद्र का रविवार की देर सायं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उद्घाटन किया। अपने संबोधन में कहा की रेवती बैरिया के बीच चौबेछपरा से लक्ष्मीपुर के बीच यह मार्ग सुनसान रहता है। पुलिस सहायता केंद्र से लोगो की सुरक्षा के साथ घटना, दुर्घटना पर त्वरित कार्रवाई भी संभव हो पाएगी। बिहार से लगा होने से अवैध कच्ची शराब व गौ तस्करी पर रोक लगेगी। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक को यहां पहुंचने पर समाजसेवी संजय सिंह प्रधान छेड़ी ममता सिंह, प्रधान प्रतिनिधि चौबेछपरा विरेश तिवारी, संतोष सिंह, ब्रजामिन पाठक, नरेंद्र सिंह आदि द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ,उप निरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, सुशील श्रीवास्तव आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments