हरिहरात्मक महायज्ञ को लेकर श्री जंगली बाबा धाम पर हुई बैठक,यज्ञ की तैयारी पर हुई चर्चा
गड़वार(बलिया) श्री जंगली बाबा धाम,गड़वार पर श्री जंगली बाबा के निर्वाण शताब्दी पर 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक होने वाले हरिहरात्मक महायज्ञ के निम्मित रविवार को दोपहर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।बैठक में यज्ञ की तैयारी सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर विधिवत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पधारे रामभद्र बालक बाबा ने कहा की यज्ञ से मानव का कल्याण होता है यदि सच्चे मन और आस्था से यज्ञ के कार्यों में भाग लिया जाए तो मानव का विविध उन्नति होती है। वहीं अन्य उपस्थित जनों ने अपने सुझाव रखे।इस मौके पर अतुल कृष्ण शांडिल्य, आचार्य पंडित राहुल उपाध्याय,रमेश चंद,छोटे लाल गुप्ता,राजेश मिश्रा,अशोक गुप्ता, झूलन सिंह,संजय सिंह,हरेराम चौरसिया,चित्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments