Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धमकी के आरोप की तहरीर नहीं मिली, साक्ष्य मिलने पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

 





मनियर (बलिया)। नाबालिग किशोरी से छेड़खानी और पास्को एक्ट के मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी पक्ष पर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, हालांकि साक्ष्य मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्होंने 20 अप्रैल को पिंडारी निवासी राजकमल वर्मा उर्फ मंत्री के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में किशोरी का बयान न्यायालय में दर्ज हो चुका है और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी, उसके परिजन और अन्य लोग घर पर आकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और फोन पर धमकी भी दी जा रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास धमकी से संबंधित कोई ठोस तहरीर नहीं आई है। जो मोबाइल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई है, उसमें स्पष्ट रूप से कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि स्पष्ट साक्ष्य या रिकॉर्डिंग मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि उक्त मामले में पुलिस ने छेड़खानी और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्ट मनु तिवारी

No comments