Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

झपटमारी व चोरी से संबंधित 3 अभियुक्त गिरफ्तार



रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा झपटमारी व चोरी से संबंधित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया कर उनके कब्जे से 2 अदद एंड्रॉयड मोबाइल ,चोरी के 1300 रूपए, 2 अदद चाकू तथा घटना में प्रयुक्त 1 अदद अपाची बाईक बरामद किया गया। 

बीते 31 मार्च को वादी ने थाना में तहरीर दिया था कि नवका गांव ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस - वे मार्ग पर पुल नंबर 92 छेरडीह के पास सेन्टरिग का सामान चोरी हो गया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना का कार्य की जा रही थी। 

बुधवार को थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, उपनिरीक्षक गौतम सरोज, अवनीश त्रिपाठी के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान में संदिग्ध वाहन की चेकिंग व तलाशी कर रहे थे। मुखबीर से सूचना मिलने पर गोलू कुमार साह निवासी गांव नई बस्ती दिघार, नितिश कुमार निवासी गांव छेरडीह,मोनू सिंह निवासी गांव नवका गांव को कोलनाला तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उक्त चोरी की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया गया।



पुनीत केशरी

No comments