भारतीय ज्ञान प्रणाली: वर्तमान परिदृश्य एवं विकसित भारत के परिप्रेक्ष्य में भूमिका, विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी संपन्न
रेवती (बलिया) गोपाल जी महाविद्यालय रेवती, बलिया के शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा "भारतीय ज्ञान प्रणाली: वर्तमान परिदृश्य एवं विकसित भारत के परिप्रेक्ष्य में भूमिका" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी मंगलवार की शाम सम्पन्न हो गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न उप विषयों पर कुल चार तकनीकी सत्र आयोजित किये गये। प्रत्येक तकनीकी सत्र में चेयर पर्सन तथा विषय विशेषज्ञ के रूप में विभिन्न प्रांतों के आचार्यों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये तथा प्रतिभागियों द्वारा अपना द्वारा शोध पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
द्वितीय तकनीक सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय हिंदी विभाग टी0 डी0 कॉलेज बलिया द्वारा किया गया तथा विषय विशेषज्ञ के रुप में डॉ0 विनीत सिंह शोध एवं विकास प्रकोष्ठ संयोजक जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया एवं डॉ. अमित कुमार सिंह के. बी. कॉलेज मिर्जापुर द्वारा विकसित भारत की चुनौतियों एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली आधारित समाधान प्रस्तुत किया गया।समापन समारोह के अंत में संगोष्ठी के संयोजक डॉ. धनंजय सिंह द्वारा संगोष्ठी से प्राप्त निष्कर्षों से परिचित कराया गया। संगोष्ठी के औपचारिक समापन की घोषणा संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक तथा महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र दूबे ने किया।समापन समारोह के अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, संगोष्ठी के आयोजन सचिव गुरु शरण वर्मा, सह संयोजक डॉ. देवेन्द्र यादव , विनीत पाण्डेय, सह सचिव राकेश कुमार वर्मा , सुप्रीत कुमार मिश्रा , राजीव श्रीवास्तव तथा आयोजन समिति के सदस्य प्रतिभागी तथा छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।
पुनीत केशरी


No comments