दुर्घटना में घायल 58 वर्षीय उप निरिक्षक की मृत्यु से शोक
रेवती (बलिया) बिहार के एकमा थाना में बिहार पुलिस के उपनिरिक्षक पद पर कार्यरत रेवती कस्बा के वार्ड नं 7 निवासी ताज अहमद खां की ड्यूटी के दौरान ई-रिक्शा के द्वारा टक्कर मार दिए जाने से हुई मौत के बाद नगर रेवती के स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को हाफिज अलाउद्दीन के द्वारा जनाजा की नमाज के बाद सुपुर्दे खाक किया गया।
बीते शनिवार को अपने एकमा थाना क्षेत्र के गंज गांव स्थित एक इण्डेन गैस के गोदाम पर हंगामा कर रहे युवकों को सड़क के किनारे समझा रहे ताज अहमद को तेज रफ्तार टोटो ने धक्का मार दिया। घटना के बाद उन्हें एकमा के एक निजी क्लिनिक ,फिर मेदांता पटना तथा सुधार नहीं होने पर उन्हें जेएनएस अस्पताल पटना ले जाया गया जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई । मंगलवार की रात गांव रेवती शव आने पर लोगों की काफी भीड़ लग गई । खान 1990 में बिहार पुलिस ज्वाइन किए थे तथा 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी जमरूल खातून,बेटे ताहीर खान,तैयब खान, तौकीर खान, बेटी रजिया परवीन,रूबी परवीन हैं। बुधवार को सुबह उनको कब्रिस्तान में नमाज के बाद मिट्टी दी गई। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधुओं सहित सपा नेता रंजीत चौधरी, नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पाण्डेय, भाजपा नेता मांडलू सिंह, पप्पू पाण्डेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा के अलावा रेवती थाने के एसआई अवनीश त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
पुनीत केशरी


No comments