गुमशुदा मोबाइल पाकर खुश हुआ मोबाइल स्वामी
रेवती (बलिया) गुमसुदा मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी खुश होकर बोला धन्यवाद पुलिस अंकल ।थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि आवेदक मोहन साहनी निवासी गांव मानसीछपरा अचलगढ का मोबाइल कही गुम हो गया। इस संबंध में आवेदक द्वारा थाना में गुमसुदगी दर्ज कराई गई थी। मामले को संज्ञान में लेकर उक्त गुमसुदा मोबाइल को सीईआईआर व सर्विलांस के माध्यम से उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी , कांस्टेबल शिव प्रसाद, योगेन्द्र कुमार द्वारा बरामद कर लिया गया। सोमवार को मोबाइल स्वामी को गुमसुदा मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments