Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सरजू नदी किनारे अवैध बालू खनन पर पुलिस का सख्त एक्शन, ट्रैक्टर व ट्रॉली सीज

 


मनियर (बलिया),सरजू नदी के किनारे अवैध बालू खनन के खिलाफ मनियर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक ट्रैक्टर सहित ट्रॉली को सीज कर लिया। यह कार्रवाई नदी तट पर हो रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए की गई है, जो पर्यावरण और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में नदी किनारे बड़े पैमाने पर मशीनों से बालू का खनन हो रहा था, जिससे नदी का कटाव बढ़ रहा है और आसपास के खेतों को नुकसान पहुंच रहा है। बताया जाता है कि मनियर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घाघरा नदी के मनियर क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व भारी मात्रा में बालू खोदकर ट्रैक्टर पर लोड कर ले जा रहे हैं। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को घेराबंदी कर रोक लिया। ट्रॉली में भरी बालू को अवैध खनन का प्रमाण मानते हुए वाहन को सीज कर दिया गया।थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया, "ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई है। इसे सील कर दिया गया है। अवैध रूप से बालू का खनन कर ले जाया जा रहा था। इसे पकड़कर पुलिस ने सीज की कार्यवाही की है।" उन्होंने आगे कहा कि जिले में बालू खनन पर सख्ती बरती जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। एसपी बलिया के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,

स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तारीफ की और बताया कि अवैध खनन से नदी का पारिस्थितिकी तंत्र बर्बाद हो रहा है नदी किनारे खनन से  फसलें खतरे में हैं। पुलिस का यह कदम सराहनीय है।" पर्यावरणविदों का मानना है कि सरजू जैसे नदियों पर अनियंत्रित खनन बाढ़ और कटाव को बढ़ावा देता है। जिला प्रशासन ने पहले भी चेतावनी जारी की थी कि बिना अनुमति खनन पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।यह घटना क्षेत्र में बालू माफिया के खिलाफ जागरूकता फैला रही है।  स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसी कार्रवाइयों से अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगेगी।

मनु तिवारी

No comments