Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रोजगार सेवकों का मानदेय व ईपीएफ का भुगतान नहीं मिलने पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा

 


मनियर, बलिया। ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा मानदेय व ईपीएफ का भुगतान नहीं होने पर अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी डॉ शत्रुघ्न कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि रोजगार सेवकों का विगत 6 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। तथा करीब एक साल से ईपीएफ भी नहीं मिला है। जिससे परिवार की आजिविका तथा बच्चों की पढ़ाई में प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। बच्चों की फीस बकाया के चलते विद्यालयों से रिजल्ट व उच्च कक्षाओं में प्रवेश बाधित हो रही है। जबकि मानदेय से ईपीएफ की कटौती 2019-20 से किया जा रहा है।शासन द्वारा मनरेगा सहित फार्मर रजिस्ट्री, क्राप सर्वे, पंचायत डूब्लीकेट मतदाता सत्यापन सहित अन्य कार्य करने के लिए आदेशित तो कर दिया जाता है। लेकिन कार्य करने के लिए सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप का डाटा भी अपने ही पैसे से कराना पड़ता है।पूर्व में भी इन मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों सहित खण्ड विकास अधिकारी को पत्राचार व मौखिक रूप से बार बार अनुरोध किया जाता रहा। ऐसे में थक हारकर समस्त रोजगार सेवकों ने मंगलवार से कदम बंद हड़ताल कर मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महामंत्री इब्राहिम अंसारी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, अनुपम तिवारी, धर्मेन्द्र राम, पुष्पा यादव, संगीता देवी, किरन यादव, ज्ञानेंद्र तिवारी, विमलेश प्रसाद, हरेराम तिवारी, संजय यादव आदि रहे।


मनु तिवारी

No comments