चन्द्रशेखर जी की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के साथ-साथ युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का उद्देश्य है चंद्रशेखर हॉफ मैराथन
बलिया । चंद्रशेखर मैराथन समिति द्वारा श्रध्देय चन्द्रशेखर जी की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के साथ-साथ युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रध्देय चंद्रशेखर जी जयंती के शताब्दी वर्ष में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को बलिया में आयोजित चंद्रशेखर हॉफ मैराथन के सातवें संस्करण में खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।आयोजन समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर किया जा रहा है अब तक लगभग 253 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने हेतु रजिस्ट्रेशन कर लिया है ।देश के कोने-कोने से जम्मू कश्मीर उत्तराखंड हरियाणा दिल्ली बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल असम मेघालय मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान आदि राज्यों के धावक अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस मैराथन में हिस्सा हेतु इच्छुक हैं ।सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में से खास कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदो से खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं ।उन्होंने बताया कि .विदेशी खिलाड़ियों ने आयोजन समिति से संपर्क कर आने की इच्छा व्यक्त किए है। समिति के सचिव ने बताया कि जनपद के प्रतिभागियों की सुविधा हेतु ज्ञान कुंज एकेडमी बंशी बाजार सनबीम स्कूल अगरसंडा आर के मिशन स्कूल सागरपाली गौरी भैया महाविद्यालय सागरपाली डी एस मेमोरियल स्कूल रतसर महात्मा गांधी विद्यापीठ सुखपुरा के साथ-साथ वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाया गया है जहां पर कोई भी खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है ।आयोजन समिति के सदस्य इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु पुरे तन्मयता से लगे हुए हैं ।इस बार के सातवें मैराथन के संस्करण में समिति के संरक्षक माननीय सांसद नीरज शेखर ने पुरस्कारों की राशि बढ़ाने की घोषणा पूर्व में कर चुके हैं जिस कारण इस मैराथन में इंटरनेशनल और नेशनल लेवल के धावको में आकर्षण बना हुआ है ।
By- Dhiraj Singh


No comments