Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चौथे दिन मिला सरयू नदी में डूबे 35 वर्षीय युवक का शव




रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालनगर गांव निवासी 35 वर्षीय सरवन प्रसाद पुत्र कृष्ण प्रसाद बीते 1 अप्रैल को सरयू नदी के उस पार खेत में काम करने गए थे। 1 अप्रैल को खेत में काम के पश्चात शाम 17:30 बजे घर वापस आ रहे थे। नदी तट पर पैर फिसलने से सरयू में डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची किन्तु उस दिन कोई पता नही चल पाया। दूसरे दिन एन डी आर एफ की टीम आई 2 व 3 अप्रैल को तलाशी व खोज अभियान के बावजूद शव का पता नही चला। चौथे दिन 4 अप्रैल को सुबह सूचना मिली की मृतक सरवन प्रसाद का शव सरयू नदी के तट पर किनारे पड़ा है। उक्त जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी गोपाल नगर रंजीत कुमार मय हमराह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर बॉडी को कीट बैग में रखकर मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मृतक के पिता कृष्ण प्रसाद की तहरीर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक के तीन लड़के है। घटना के बाद पत्नी सुगंती देवी का रोते रोते बुरा हाल है।




पुनीत केशरी

No comments