गुमशुदा मोबाइल पाकर खुस हुआ मोबाइल स्वामी
रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया।
रविवार कुमार पांडेय निवासी गांव देवपुर मठिया का मोबाइल कही गुम हो गया था। आवेदन द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के निर्देश पर उपनिरिक्षक ऋषिकेश गुप्ता, कांस्टेबल योगेन्द्र , शिव प्रसाद द्वारा सर्विस और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसे बरामद कर शनिवार को मोबाइल स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments