26 अप्रैल से पहले रेवती रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार का कार्य शुरू कराने के लिए हूं प्रयासरत : रमाशंकर विद्यार्थी
रेवती (बलिया) सांसद सलेमपुर रमाशंकर विद्यार्थी ने नगर के बीज गोदाम के समीप स्थित फेंकू उपाध्याय के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व जनता से संवाद कर क्षेत्र की जनहित से जुड़े समस्याओं की जानकारी ली। अपने संबोधन में कहा कि रेवती रेलवे स्टेशन की बहाली के लिए क्षेत्रवासियों ने 71 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया। मेरे आश्वासन पर धरना को स्थगित किया। जनता ने मुझ पर जो विश्वास किया उसके लिए क्षेत्रवासियों को बहुत बहुत बधाई। मैंने संसद सत्र से लगाए रेलमंत्री से भेंट कर स्टेशन बहाल करने की मांग की। रेल मंत्री द्वारा मेरी मांग पर स्टेशन बहाल कर दिया गया। 18 अप्रैल से पुनः संसद सत्र चलेगा। मेरा प्रयास रहेगा की 26 अप्रैल से पूर्व रेवती रेलवे स्टेशन पर गुणवत्ता पूर्ण यात्री सुविधा विस्तार का कार्य शुरू हो।
उन्होंने कहा बिजली विभाग के अभियंता को मैंने फसलों के बचाव के लिए ढीले तार टाईट कर राजस्व विभाग से आपस में तालमेल कर आग लगने से बचाव हेतु ठोस कार्यवाही करने को कहा है। कहा कि गर्मी को देखते हुए सरकार व प्रशासन की कोई तैयारी नही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों व दवा की कमी है। बाढ़ से बचाव हेतु बंधे पर रैन कोट की मरम्मत, स्पर, पीचिंग आदि का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। सरकार को इस संबंध में जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए। इस दौरान अभय सिंह, राजेश पांडेय,मोहन पांडेय, डा. एस बी यादव, प्रमोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments