दुसाध टोली में दबिश के दौरान पुलिस ने 2000 लीटर लहन सहित 15 भट्टियों को किया नष्ट
रेवती (बलिया) अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए चलाएं जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी, सचिन सरोज, कांस्टेबल बलिराम कुमार, शिवशंकर जायसवाल, अंकित सिंह आदि द्वारा नगर के दुसाध टोली व दिमागी चट्टी पर शुक्रवार की सुबह औचक दबिश दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही कच्ची शराब बनाने के धंधे में संलिप्त धंधेबाज इधर उधर कूद फांद कर फरार हो गए। दबिश के दौरान पुलिस द्वारा 2000 लीटर लहन तथा 15 भट्टियों को नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दबिश का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
पुनीत केशरी


No comments