Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात कारणों से बहादुरपुर कारी में लगी भीषण आग, 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

 




गड़वार (बलिया) थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में शुक्रवार को दिन में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। अगलगी की सूचना मिलते ही कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक लगभग 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, हालांकि ग्रामीणों के प्रयास से तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।

इस अग्निकांड में किसान देवनाथ यादव,रामप्रवेश पासवान,बच्चा लाल पासवान,नथुनी वर्मा,परशुराम वर्मा, रामाशंकर गुप्ता, अमर वर्मा,हीरा वर्मा,परमहंस वर्मा सहित करीब एक दर्जन से अधिक किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई।

थाना प्रभारी हितेश कुमार,रतसर चौकी प्रभारी नीरज यादव, लेखपाल वीरेंद्र यादव और ग्राम प्रधान युगुल किशोर यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और फसल की नुकसान का आंकलन किये।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments