एक हप्ता से लापता मुन्नी देवी के मामले में राहत: मायके में मिलीं सुरक्षित, माइक्रो फाइनेंस लोन का दबाव था कारण
मनियर, बलिया : चांदू पाकड़ चौराहा निवासी मुन्नी देवी (लगभग 40 वर्ष), पत्नी शिवनारायण पासवान उर्फ बुचन,26 मार्च सुबह 6 बजे घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि मुन्नी देवी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं और मोबाइल भी नहीं रखतीं। इसकी सूचना परिजनों ने तत्काल मनियर थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी माइक्रो फाइनेंस समूह के लोन से परेशान थीं। लोन देने वाली कंपनी के एजेंट किस्त जमा न करने पर लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे तनावग्रस्त होकर वे घर छोड़कर चली गईं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार हट्ठी ने भी इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया, जिससे जागरूकता फैली।
आज खुशखबरी मिली कि मुन्नी देवी तीन दिन पहले भटकते हुए सिताब दियर स्थित अपने मायके पहुंच चुकी हैं। मायके से उनके भाई के साथ फोटो प्राप्त होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने पुष्टि करते हुए कहा, "मुन्नी देवी सुरक्षित हैं। मायके में हैं और फोटो से पुष्टि हो गई है।"परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। यह घटना माइक्रो फाइनेंस लोन के दबाव से उत्पन्न मानसिक तनाव को उजागर करती है। स्थानीय लोगों ने ऐसी कंपनियों पर सख्ती की मांग की है।
मनु तिवारी



No comments