Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्व० बच्चा पाठक की 9 वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 



रेवती (बलिया) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्व ० बच्चा पाठक की 9 वीं पुण्यतिथि पर सहतवार के जलसा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा उनकी फोटो प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व मंत्री स्व० पाठक  के पुत्र व प्रमुख प्रतिनिधि पदुमदेव पाठक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम उनके पौत्र व प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पुनीत पाठक, सहित प्रधान भारती पाठक ,शिवजी पाठक आदि द्वारा उन्हें नमन व वंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके कृतित्व पर व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि 

स्व० पाठक जी बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से 7 बार विधायक तथा दो बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। जब 1977 में पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ लहर थी पाठक ने पूर्वांचल में एक मात्र अपनी सीट जीतकर सबको अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया दिया था। तब उनके चाहने वालों ने उन्हें शेर - ए - पूर्वांचल का खिताब दिया। वह हर जाति धर्म के लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे। पचरूखां गायघाट,चैन राम बाबा इन्टर कालेज सहतवार, छितौनी व दुबहड स्कूलों के प्रबंधक रहते अनेक विकास कार्य कराए।  उनके बताए हुए रास्ते का अनुसरण ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस  श्रढाजली सभा को सांसद सनातन पांडेय, भाजपा नेता विरेंद्र सिंह मस्त,भरत सिंह, बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक,सपा नेता रंजीत चौधरी, पप्पू पांडेय, स्वजन टुन्न जी पाठक, अशोक पाठक आदि ने संबोधित किया। संचालन धनंजय सिंह ने किया।





पुनीत केशरी

No comments