72 घंटे बाद भी बाराबंकी से बम को निष्क्रिय करने वाली टीम नहीं पहुंची
मनियर, बलिया। मनियर बलिया मार्ग पर गंगापुर के समीप गड्ढे में मिले मोर्टार को लेकर गुरुवार को एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ला व क्षेत्राधिकार बांसडीह जयशंकर मिश्रा अपने दल बल के साथ मौके की जांच की। पुलिस टीम ने इधर-उधर भी छानबीन भी की। मामले में बाराबंकी से डेमोलेशन सेट के टीम पहुंचने का दावा किया गया था। लेकिन 24 घंटे बाद भी टीम का न पहुंचना क्षेत्रीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों की मानें तो 72 घंटे बाद भी इसका सही पता नहीं चल सका। गुरुवार की शाम तक डेमोलेशन सेट टीम नही पहुंच पाई थी।आजमगढ़ के टीम ने मोटर्र बम को सुरक्षित एक बड़े बाल्टी में बालु व पानी में खुले जगह पर रखी है। जिसकी टीम निगरानी में हैं।उल्लेखनीय है कि गंगापुर गांव स्थित पुराने गड्ढे में बच्चे मछली मार रहे थे जिसमें मोटर्र मिला था। ग्रामीणों के अनुसार लड़के उसे लोहे का सामान समझ कर साथियों के साथ कबाड़ी के दुकान पर बेचने के लिए किसी दुकान पर गए थे। लड़कों ने मोटर्र को तोड़ने का प्रयास भी किया गांव की किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद लड़के मोर्टार उसी स्थान पर रख कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जगह को घेराबंदी कर दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम व आजमगढ़ बम निरोधक दस्ता पहुंची टीम ने बम लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाराबंकी से टीम नही पहुंची है। टीम के आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
मनु तिवारी


No comments