पुलिस की तत्परता, 4 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों ने दी धन्यवाद
मनियर, बलिया। मनियर थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए 4 गुमशुदा मोबाइल फोन (कुल मूल्य 60,000 रुपये) बरामद कर मालिकों को सौंप दिए। मालिकों ने पुलिस टीम की जमकर तारीफ की।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व और थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी की टीम ने यह कमाल किया। टीम में उ.नि. सुधीर चौहान, कां.आ. मनोज प्रजापति (CCTNS), का. अक्षय शुक्ला (साइबर टीम) और हे.का. कमला यादव शामिल रहे।
अलग-अलग जगह खोए ये मोबाइल आज 23 अप्रैल को थाना क्षेत्र से रिकवर हुए। पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों में खुशी की लहर ला गई।
मनु तिवारी



No comments