सरयू नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन मिला शव
रेवती (बलिया) गुरुवार की देर सायं सरयू नदी डूबे किशोर रोहित यादव का 22 घंटे में घटना स्थल से 200 मीटर पूरब पीएसी की बाढ़ बटालियन द्वारा तलाशी अभियान के तहत बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही बंधा के किनारे नदी तट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
टीएस बांध के दतहा घाट के समीप गुरुवार की देर सायं छपरा सारिव गांव निवासी राजा यादव का 14 वर्षीय पुत्र रोहित यादव अपने दोस्त दतहा गांव निवासी रेखन यादव के 11 वर्षीय पुत्र खेसारी यादव के साथ सरयू नदी के उस पार डेरा से नाव में गेहूं की बोरी लेकर घर आ रहा था। अचानक असंतुलित होकर नदी में नाव पलट गई। जिससे प्लास्टिक के जर्किन - डिब्बा पकड़ा होने के कारण पास के नाविक द्वारा खेसारी को डुबने से पूर्व बचा लिया गया। जबकि गहरे पानी के चलते रोहित नदी में डूब गया। स्वजन सहित थाना की पुलिस द्वारा शव की तलाश की गई। रात होने के कारण शव तलाश का कार्य रोक दिया गया। शुक्रवार को सुबह पीएससी की बाढ़ बटालियन टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच शुक्रवार की शाम को नदी में डूबे किशोर रोहित का शव तलाशी अभियान के तहत नदी से बरामद किया गया।
मृतक रोहित यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बड़े मुन्ना, धमेंद्र, राजेश तीन भाई व तीन बहनें हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद मृतक की माता व स्वजनों के रूदन से आस पास के लोगों की आंखें भी डबडबा जा रहीं थीं।
पुनीत केशरी



No comments