एपेक्स स्कूल में टॉपर्स का किया गया सम्मान
बलिया : गड़वार क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण करके सम्मान किया गया। सीबीएसई के द्वारा 15 अप्रैल को हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र प्रबल सिंह ने 94.8% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान , 93.4% अंक प्राप्त करके साक्षी ने द्वितीय स्थान तथा 92.8% अंक प्राप्त करके अभिलेख सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वहीं श्रद्धा गुप्ता 92%,अंजली सिंह 91.6%, अजीत सिंह 91.6%, आदित्य सिंह 91.4%,रघुवीर कुमार सिंह 91.2%, प्रतिज्ञा सोनी 91.2%, श्रुति पाठक 91%,दीक्षा सिंह 90.4%, आयुष कुमार राय 90.4%, पीयूष पुष्कर 90.2%, रागिनी वर्मा 90.1%, अनिक चौहान 90%, अराफात अंसारी 90%, रोशन कुमार 90% अंक प्राप्त करके विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय जी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए जीवन में सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचने की कामना किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा तिवारी एवं उप प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण करके उनको सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
By- Dhiraj Singh






No comments