मालगाड़ी से घायल व्यक्ति की हुई मृत्यु
रेवती(बलिया) रेवती रेलवे स्टेशन से पूरब कोलनाला रेलवे क्रासिंग के निकट बुधवार की शाम मालगाड़ी के चपेट में आने से रेवती कस्बा के वार्ड नं. 6 निवासी 55 वर्षीय अधेड़ स्वामीनाथ साहनी का दोनो पैर घुटने के नीचे से कट गया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल मौके पर पहुंचे तथा आनन फानन में घायल को लेकर सीएचसी रेवती पहुंचे। सीएचसी के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहत्तर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व बुधवार की देर सायं रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डा. द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को दिन में पोस्टमार्टम के पश्चात शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। मृतक परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था।
पिता शिवजी साहनी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। परिवार में वृद्ध माता उर्मिला देवी, पत्नी जीरा देवी तथा एक लड़का व एक लड़की दो बच्चें है। इस घटना से मृतक के स्वजनों में मातम छा गया।
पुनीत केशरी


No comments