पाक्सो व दुष्कर्म एक्ट में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार
गड़वार (बलिया) गड़वार थाना पुलिस ने पाक्सो व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व थानाप्रभारी हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में गड़वार पुलिस टीम को सफलता मिली है। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि पूर्व में प्राप्त 18 मार्च की पंजीकृत तहरीर मु.अ.सं.- 94/2026 में विभिन्न धाराओं व पाक्सो एक्ट से संबन्धित एक आरोपी अदालत उर्फ फहीम निवासी ग्राम धनौती धुरा,थाना गड़वार को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को उप निरीक्षक नीरज यादव अपने हमराहियों के साथ झिंगुरी चट्टी से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नीरज यादव,कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार व कांस्टेबल अशोक यादव शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पांडेय


No comments