पुलिस व आबकारी टीम द्वारा नगर के दुसाध टोली व भाखर गांव में संयुक्त रूप से दी गई दबिश में 3000 लीटर लहन तथा 25 भट्टियों को किया गया नष्ट
रेवती (बलिया) थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में आबकारी टीम निरीक्षक विनय राय, थाना के उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता, कांस्टेबल अंकित सिंह,विपिन यादव, शैलेष कुमार आदि द्वारा नगर के वार्ड नंबर 2 दुसाध टोली तथा भाखर गांव में अलग अलग दी गई औचक दबिश के दौरान 3000 लीटर लहन व 25 भट्टियों को नष्ट किया गया। पुलिस दबिश की खबर लगते ही कच्ची शराब बनाने में शामिल धंधेबाज इधर उधर कूद फांद कर फरार हो गए।
पुनीत केशरी


No comments