Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लंबित मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने विकास खंड पर प्रदर्शन करते हुए बीडीओ को दिया ज्ञापन




रेवती (बलिया) स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार के दिन रोजगार सेवको ने लंबित मानदेय को लेकर प्रदर्शन करते हुए खण्ड विकास अधिकारी शकील अहमद को मांग पत्र सौपा।

ब्लाक अध्यक्ष मदन यादव ज्ञापन में चेतावनी दिया कि जब तक हमारी मांग पूरा नही हो जात तब तक रोजगार सेवक कलमबंद हड़ताल रहेगे और कोई विभागीय कार्य नही करेगे।यादव ने बकाया मानदेय भुगतान के अलावे ईपीएफ जो मानदेय से कटा है उसे यूएएन खाते में अविलम्ब जमा कराने की मांग की है।उक्त प्रदर्शन में नौशाद आलम,एपीओ अमित सिंह,चंदन ओझा,जलील अंसारी,राजबली वर्मा,अशरफ अंसारी,सतीश चौहान,ज्ञान प्रकाश सिंह,गुड़िया देवी,रेखा देवी,शीला देवी,गोविंद राम, वेद प्रकाश आदि रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मी शामिल थे।





पुनीत केशरी

No comments