Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम सिंह ने 508 भाजपा वर्तमान व पूर्व पदाधिकारीयो को किया सम्मानित




बलिया : भाजपा के वरिष्ठ नेता अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक परशुराम सिंह जमालपुर में सम्मान समारोह का आयोजन कर भाजपा के कुल 508 वर्तमान व पूर्व पदाधिकारीयो का अंगवस्त्रम ओढ़ा कर सभी को उपहार भी भेट किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने डबल इंजन की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा हैं । उत्तर प्रदेश राज्य जो पहले दंगा व अपराध के लिए जाना जाता था आज यहां कानून का राज कायम हैं तेजी से हो रहे विकास के लिए जाने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जितनी प्रशंसा की जाए कम है उन्होंने देश के विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहाँ की पार्टी के लिए कार्यकर्ता रीढ़ होते हैं कार्यकर्ताओ के सम्मान के बिना कोई भी दल लम्बे समय तक टिकाऊ नही हो सकता हैं। इस अवसर वर्तमान व पूर्व बूथ अध्यक्ष, 64 संयोजक, 64 पूर्व व वर्तमान प्रभारियों को सम्मानित किया । 




कार्यक्रम को सुशील पाण्डेय, निरंजन सिंह, परमेश्वर गिरी, मुक्तेश्वर सिंह, नितेश मिश्र, शक्ति सिंह, मनोज चतुर्वेदी, गोविंद साहनी भोली, महिमा सिंह, उपेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, हरिकंचन सिंह सहित आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का सुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर व दिप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाने के बाद स्नेहभोज में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 




By- Dhiraj Singh

No comments