Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रबदन मिश्र द्वारा छात्र छात्राओं में पाठ्य सामग्री व अन्य उपहार वितरित





बलिया : अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय जगदेवां के परिषर में बुधवार को भव्य जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रबदन मिश्र द्वारा छात्र छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री व अन्य उपहार वितरित किए गए इस अवसर उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों आत्मसात करने का आग्रह किया। 

इस अवसर पर भाजपा के तेजनारायण मिश्र, सुशील पाण्डेय, जितेंद्र मिश्र, मनीष वर्मा व संजू बाबा आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण पासवान व आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश साह ने किया। 




By - Dhiraj Singh 

No comments