Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मनियर के गंगापुर में मिले मोटार्र बम को सेना ने किया डिस्पोज




मनियर, बलिया। मनियर बांसडीह मार्ग स्थित गंगापुर में एक पुराने ईट के गढे बच्चो द्वारा मछली मारते समय 51 MM का कथित मोर्टार जो बीते मंगलवार को 3:00 बजे गंगापुर में ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी निकाले गए गड्ढे में मछली मारते समय बच्चों को मिला था उसे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में  आजमगढ़ एवं बाराबंकी से आई आठ सदस्यीय बमनिरोधक दस्ता टीम ने शुक्रवार को अपराह्न सरयू नदी के किनारे रिगवन छावनी के तरफ ले जाकर करीब चार घंटे मस्कत के बाद मोटार्र बम को डिस्पोजल कर दिया ।चर्चा है सेना में प्रयोग किये जाने वाले मोटार्र बम मनियर में कैसे और कहा से पहुचा किस मक्सद से लाया गया था।लोगों कि मांग अब यह जांच जरूरी है। अगर इस बम का पर्दा नहीं उठा तो लोगों में दहशत बनी रहेगी। कि मनियर में  अपराधियों का हौसला बुलन्द होगा।  इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोर्टार को डिस्पोजल कर दिया गया है ।जांच में पाया गया है कि यह मोर्टार एल्यूमिनेशन प्रकाश फैलाने वाला मोर्टार था। मोर्टार डिस्पोज होने के बाद जो चर्चा में यह मामला आया था उसका पटाक्षेप हो गया।

मनु तिवारी

No comments