भूतपूर्व सैनिक कैंटीन इमारत के लिए भूमि पूजन
मनियर, बलिया ।भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के लिए अपनी स्वयं की जमीन में भूमि पूजन कैंटीन के प्रोपराइटर अश्वनी कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्वेता सिंह के द्वारा किया गया । यह भूमि पूजन वर्तमान में चल रहे कैंटीन के पीछे एवं रवि सिंह के मकान के सामने बस स्टैंड पर किया गया।इस अवसर पर मुख्य जजमान के रूप में राम जी दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी , बांसडीह विधायक केतकी सिंह के पति शांत स्वरूप सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामजी सिंह,टुनटुन सिंह, योगेंद्र सिंह ,संतोष सिंह ,अशोक सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शारदानंद साहनी सहित आदि लोग मौजूद रहे। अश्वनी सिंह ने बताया कि कैंटीन के लिए जमीन पहले से ही खरीद कर रखी गई थी। फिलहाल जहां कैंटीन चल रही थी वर्तमान में भी वहीं है। कैंटीन का अपना भवन बनने के बाद उसका विधिवत विस्तार दिया जाएगा।
मनु तिवारी


No comments