पुलिस ने अलग अलग गुम 04 मोबाइल को उनके स्वामी को किया सुपुर्द
रेवती बलिया) स्थानीय पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से गुम हुए चार मोबाइल को बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया। मोबाइल पाकर स्वामी काफ़ी प्रसन्न हुए।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि आवेदक गण जय मंगल गुप्ता निवासी कस्बा वार्ड नंबर 08 ,अजय कुमार यादव निवासी गांव भोपालपुर, राजकिशोर बिन्द मरौटी, अनिल यादव गांव बुद्धीरामपुर का मोबाइल अलग अलग क्षेत्रों से गुम हो गया था। इस संबंध में पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर सीईआईआर पोर्टल व सर्विलांस के माध्यम से रविवार को उपनिरीक्षक कुलजीत तथा कांस्टेबल शिव प्रसाद द्वारा बरामद कर उनके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments