Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हाथी, घोड़े, बैंड बाजा के साथ निकला चैनराम बाबा के समाधि पर आयोजित नौ दिवसीय जल कलश यात्रा का जुलूस





 रेवती (बलिया) सहतवार नगर पंचायत के चैनराम बाबा के समाधि स्थल परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का जल कलश यात्रा का जुलूस मठिया के महंथ  सुखदेव दास जी महाराज के नेतृत्व में हाथी ,घोड़े, गाजा बाजा के साथ निकला । जिसमें नगर पंचायत सहित क्षेत्र के हजारों स्त्री, पुरुष, बच्चे आदि श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा चैनराम बाबा‌ के समाधि स्थल से शुरू होकर त्रिकालपुर , रेवती ,पियरौंटा , रामपुर दिघार, पचरूखिया ढाला के रास्ते हुकुमछपरा गंगा घाट पर पहुंचा। विधि-विधान से गंगा पूजन के बाद कलश में गंगा जी का जल लेकर वापिस चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर लौटे। कलश यात्रा के दौरान चैनराम बाबा ,गंगा मैया के जय की नारो से पूरा नगर पंचायत गुँजायमान हो गया। 

      कलश यात्रा में नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ,पंकज सिंह ,राजेश्वर सिंह, ध्रुव सिंह, पी एन सिंह,मुन्ना सहित समाजसेवी अजय सिंह,रंजन सिंह तथा नगरपंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों सम्भ्रांत लोग मौजूद थे। कलश यात्रा में कहीं कोई अनहोनी न हो इसके लिए सहतवार थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी सैकड़ों पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments