जानें आज दिनाँक 06/05/2026 का पंचांग व राशिफल
🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग 📢
☸️☸️ अथ पंचांग 🔯🔯
दिनाँक 06/05/2026
🚩 दिन - बुधवार, चतुर्थी तिथि, कृष्ण पक्ष, ज्येष्ठ मास🚩
🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️
🙏गीता का श्लोक 🙏
🕉️ अथाष्टादशोऽध्यायः🕉️
🙏🏻 अर्जुन उवाच 🙏🏻
श्लोक 👉 यत्तदग्रे विषमिव परिणामेऽमृतोपमम् ।
तत्सुखं सात्त्विकं प्रोक्तमात्मबुद्धिप्रसादजम्॥
( गी०/18/37 )
अर्थ 👉 जो आरम्भ में विष के समान लगता है लेकिन अंत में जो अमृत के समान हो जाता है उसे सात्त्विक सुख कहते हैं। यह शुद्ध बुद्धि से उत्पन्न होता है जो आत्म ज्ञान में स्थित होती है।
🕉️ तिथि -- चतुर्थी 07:54 तक तत्पश्चात पंचमी
☸️ पक्ष --------- कृष्ण पक्ष
☸️ नक्षत्र -- मूल 15:54 तक तत्पश्चात पू०षाढा़
☸️ करण ---- बालव 07:54 तक
☸️करण --- कौलव 21:07 तक
🕉️ योग ---- सिद्ध 25:11 तक तत्पश्चात साघ्य
☸️ वार ------ बुधवार
☸️मास ------- ज्येष्ठ मास
☸️चन्द्र राशि --- धनु
☸️सूर्य राशि ----- मेष
☸️ऋतु --------- ग्रीष्म
☸️आयन --------- उत्तरायण ( उत्तर गोल )
☸️ संवत्सर -------- रौद्र
☸️विक्रम संवत --------2083
☸️शाके --------1948
☸️कलियुगाब्द -------5128
⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️
🕉️सूर्योदय🌞05:24
🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:41
☸️दिनमान ------ 13:16 पर
☸️रात्रिमान ---------- 10:44 पर
☸️चन्द्रास्त 🌚 --- 08:24 पर ( दिन में )
☸चन्द्रोदय🌙--- अगले दिन ( दिन में) 10:56 पर
🌷🌷लग्न मेष 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य -- मेष-- 21:15°-- भरणी
चन्द्र - धनु-- 08:11°-- मूल
मंगल --- मीन --25:58°-- रेवती
बुध --- मेष --11:26°-- अश्विनी
गुरु -- मिथुन --- 25:24°-- पुनर्वसु
शुक्र-- वृष -- 20:06°-- रोहिणी
शनि-- मीन --15:28°-- उ०भाद्रपद
राहु --कुम्भ --11:51°-- शतभिषा
केतु ---सिंह--11:51°--
मघा
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
राहुकाल (दोपहर ) 12:03 से 13:42 तक अशुभकारक
यमकाल 07:04 से 08:43 तक अशुभकारक
गुलिक काल 10:23 से 12:03 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त --- नहीं है
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
19+04+1 = 24 भागे 4 शेष 00 पृथ्वीलोक में हवन के लिए
शुभकारक✅✅
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
19+19+5= 43 भागे 7 शेष 01 कैलाशवासे,,, शुभकारक✅✅
✡️✡️ शूल विचार✡️✡️
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो पिस्ता अथवा धनिया खाकर यात्रा कर सकते हैं, बुधवार को दक्षिण दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं,,, परन्तु मध्याह्न काल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
✡️आज क्या करें न करें ✡️
बुधवार वार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख)
परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿
🌿 आज चतुर्थी तिथि है और चतुर्थी तिथि में मूली तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,,,ऐसा करने से संतान के लिए हानिकारक होता है।🌿
✴️ गण्ड मूल समाप्त 15:53 पर✴️
✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻
*🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
*🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नैहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं।
*👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा
आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। किसी नज़दीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ़ से मिली अच्छी ख़बर के साथ दिन की शुरुआत होगी। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है - मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौक़े मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे।
*🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।
*🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
*🙎♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज उदास और अवसादग्रस्त न हों। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।
*⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।
*🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आप अचानक गुलाबों की ख़श्बू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है।
*🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे
आज शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।
*🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे।
*⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।
*🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।
☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️
🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️
पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम
कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड लखनऊ
☎️ संपर्क सूत्र
--- 9616515189
---- 8858445389
---- 05223174201
डेस्क


No comments