Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस की सजगता से कोर्ट के वारंटी गिरफ्तार

 ‎ 


‎मनियर, बलिया। थाना मनियर पुलिस ने मंगलवार को एक लंबे समय से फरार कोर्ट वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।‎थाना प्रभारी उ०नि० बृजेश कुमार राय और हेड कांस्टेबल श्यामदुलार यादव की टीम ने सुबह करीब 9:50 बजे मोहल्ला चांदू पाकड़, वार्ड नंबर 12, कस्बा मनियर निवासी रामायण पासवान उर्फ कालीचरण (पुत्र भोला, उम्र लगभग 60 वर्ष) को धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के मामले (मु0अ0 2155/17) में सीजेएम कोर्ट बलिया के वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाने पर मामला दर्ज है, जो धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ा है।‎गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और फरारों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

मनु तिवारी

No comments