बीजेपी की जीत पर जश्न का माहौल
मनियर, बलिया । पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में एनडीए की शानदार सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनियर बस स्टैंड पर जमकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के झंडे लहराते हुए पटाखे छोड़े और 'योगी-मोदी जिंदाबाद' के जोरदार नारे लगाए। मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए, जिन्होंने एनडीए की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए उत्सव मनाया।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष शारदानंद साहनी, युवा मंडल अध्यक्ष साहिल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शितांशु गुप्ता, नगर पंचायत मनियर के मनोनीत सदस्य कमलेश उपाध्याय, पिंटू सिंह पारस तिवारी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर एनडीए के नेतृत्व की सराहना की।जिला महामंत्री राजेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी की तानाशाही सरकार को जनता ने करारा जवाब दिया है। वहां गुंडागर्दी चरम पर थी, लेकिन लोकतंत्र की जीत हुई। एनडीए की यह सफलता विकास और सुशासन की मिसाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह से आगामी चुनावों की तैयारी करें।
यह उत्सव स्थानीय स्तर पर एनडीए समर्थकों में जोश भरने वाला साबित हुआ। कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी के नेतृत्व में देश की प्रगति पर विश्वास जताया।
मनु तिवारी


No comments