Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

15 साल बाद रेवती क्षेत्र में लौटी रोडवेज बस सेवा, रोजाना 4 फेरे से यात्रियों को राहत



 रेवती (बलिया) मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत लगभग 15 साल बाद रेवती क्षेत्र में रोडवेज की अनुबंधित बस सेवा फिर शुरू हो गई है। गंगा पांडेय के टोला से वाया रेवती, सहतवार, केवरा, बांसडीह होते हुए बलिया तक यह बस रोजाना 4 फेरे लगाएगी। 

बस सुबह 7:30 बजे गंगा पांडेय के टोला से चलकर 9 ,30 बजे बलिया पहुंचती है। वापसी में 10 बजे बलिया से चलकर 12 बजे गंगा पांडेय के टोला पहुंचती है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगन के दिनों में तहसील और जिला मुख्यालय आने जाने में अब काफी सहूलियत होगी। पिछले डेढ़ दशक से यह क्षेत्र रोडवेज सेवा से वंचित था। बीच में कुछ बार बसें चलीं लेकिन जल्द बंद हो गईं। भाजपा नेता मांझिल पांडेय ने सेवा बहाल करने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार जताया है।



पुनीत केशरी

No comments