Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नाना के दसकर्म में गए किशोर का शव घटना के 24 घंटे बाद बक्सर बिहार स्थित गंगा नदी के पुलिया पर उतराया मिला



मनियर, बलिया । नाना के दशकर्म में  गए मनियर थाना क्षेत्र गंगापुर निवासी संजीव कुमार सिंह का 13 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह का शव घटना के 24 घंटे के बाद  बक्सर विहार पुलिया गंगा घाट पर नदी में शनिवार को उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया ।पोस्टमार्टम बाद शव  पैतृक गांव  मनियर गंगापुर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया माता अनिता देवी का रोते रोते बुरा हाल था उसका अंतिम संस्कार परशुराम स्थान अंत्येष्टि स्थल पर  किया गया । बताते चलें मृतक अयुष कुमार सिंह  बक्सर जनपद के अहिरौली गांव निवासी नाना गोरख नाथ सिंह के दशकर्म कराने हेतु बक्सर गंगा नदी किनारे पुलिया गंगा घाट पर गए हुए शुक्रवार को गया था । वहीं पर स्नान करते समय दो बालक नदी में डूब गए। एक मृतक के मामा मनोज कुमार सिंह का लड़का मुकुल कुमार सिंह 7 वर्ष एवं दूसरा मनियर गंगापुर निवासी आयुष कुमार सिंह उर्फ छोटू उम्र करीब 13 वर्ष पुत्र संजीव कुमार सिंह निवासी गंगापुर थाना मनियर जनपद बलिया गंगा नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि डूब रहे मामा के लड़के मुकुल कुमार सिंह को बचाने के लिए छोटू भी नदी में कूद गया जिसके कारण दोनों डूब गए। मुकुल के शव को तत्काल स्थानीय लोगों के प्रयास से निकाल दिया गया लेकिन छोटू का शव 24 घंटे बाद गंगा नदी में उतरा मिला ।घटना के बाद परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments