जोश प्रतियोगिता कमेटी द्वारा प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2400 रुपए का दिया प्रोत्साहन राशि
गड़वार(बलिया) क्षेत्र के बरवां गांव स्थित श्री दूधेश्वर नाथ बाबा मंदिर स्थान पर बीते सितम्बर माह में लगे मेला के अवसर पर आयोजित जोश प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को प्रतिमाह चार सौ रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रथम स्थान प्राप्त छात्र सचिन शर्मा पुत्र श्याम बहादुर शर्मा, ग्राम नारायणपाली, कक्षा 9 को जोश प्रतियोगिता परीक्षा कमेटी द्वारा 6 माह की छात्रवृत्ति के रूप में दो हजार चार सौ रुपये प्रदान किया गया।
यह छात्रवृत्ति कमेटी के सदस्य मनोज चौहान ‘मेजर’ की ओर से दी जाती है। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता परीक्षा बीते 21 सितंबर को आयोजित हुई थी, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 8 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुआ था। उसी दौरान मंच से प्रथम स्थान प्राप्त छात्र के नाम की घोषणा की गई थी।
कमेटी द्वारा यह प्रतियोगिता परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित कराई जाती है। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को प्रोत्साहन स्वरूप हर माह चार सौ रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, ताकि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments