Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ठगी कर खाते से निकाले गये 60,000 रू को पुलिस ने कराया वापस

 


मनियर, बलिया । ठगी कर बैक खाते से निकाली गयी धनराशि को होल्ड कराते हुये 60,000/- रुपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में पुलिस ने वापस कराया। बता दे कि रिगवन मठिया निवासी बासूदेव पर्वत  बिहार के किसी मन्दिर में दर्शन करने हेतु गये थे वही पर उनका मोबाइल खो गया । जब वे वापस आये तो  बैंक खाते से कुल 92349/- रुपये कट गये थे । जिसकी शिकायत दर्ज करायी। 

 मनियर पुलिस द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक विधिक एवं तकनीकी कार्यवाही की गई।त्वरित कार्रवाई के क्रम में साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की गई धनराशि 92,349/- रुपये में से कुल 60000/- रुपये को होल्ड कराया गया । तत्पश्चात मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुल 60000/- रुपये बासूदेव पर्वत के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मनियर स्थित खाते में वापस कराया गया ।

अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गई ।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments