Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

निर्धारित समयावधि के बाद भी अधिक दाम पर बेची जा रही शराब,आबकारी विभाग से रोक लगाने की मांग




गड़वार(बलिया) सरकार का सख्त आदेश है कि किसी भी सरकारी शराब की दुकान पर सुबह दस बजे से ही शराब की बिक्री होगी लेकिन शराब  दुकानों के सेल्समैनों द्वारा भोर से ही अधिक पैसे कमाने के लालच में बिक्री शुरू कर दी जाती है।इसकी जानकारी होने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा नेता उपेंद्र सिंह मुकुंडी द्वारा क्षेत्र के कई सरकारी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सुखपुरा की दुकान पर सुबह सात बजे से ही शराब खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई थी। वहां निर्धारित रेट से दस रूपये अधिक पर शराब बेची जा रही थी।जिस पर श्री सिंह द्वारा तत्काल थाना अध्यक्ष सुखपुरा एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को उक्त आशय की जानकारी दी गई।श्री सिंह ने कहा कि अगर समय से पहले शराब की बिक्री बंद नहीं होती है तो जिले स्तर पर शराबबंदी के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान श्री सिंह ने पत्र प्रतिनिधियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर तबके के लोग रहते हैं जिन्हें काम की थकावट को दूर करने के लिए शराब की लत लग जाती है।इसी लत का नजायज फायदा उठाते हुए दुकानों के सेल्समैन अपना जेब गर्म करने के लिए सुबह से ही औने पौने दामों में शराब बेचना शुरू कर देते हैं जो अब मैं कत्तई होने नहीं दूंगा। श्री सिंह ने बताया कि दो दिन पहले बेरूआरबारी से भी इस तरह की शिकायत आ रही थी जिसको तत्काल बंद करवा दिया गया है अब वहां शराब सुबह दस बजे के बाद ही मिलेगी।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments