पुलिस ने फरार वारंटी को घर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मनियर, बलिया। थाना मनियर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में एक लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना मनियर की टीम ने यह कार्रवाई की।उ0नि0 बृजेश कुमार राय के नेतृत्व में हमराह रि0आ0 अमन यादव, रि0आ0 आकाश निषाद और चालक हे0का0 कमला यादव की टीम ने माननीय सिविल जज (सी0डी0) बलिया के वारंटी राजेन्द्र कुमार नट (42 वर्ष) पुत्र सच्चितानन्द नट निवासी मनियर, थाना मनियर को बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे उसके घर से हिरासत में लिया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना मनियर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज जारी है।
मनु तिवारी


No comments