Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डिश बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 



मनियर (बलिया)। मनियर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित वार्ड नंबर 10 सदर बाजार में मंगलवार की शाम डिश बनाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 10 निवासी संजय गुप्ता (45) मंगलवार की शाम करीब सात बजे सदर बाजार स्थित एक घर में डिश का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगरवासियों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक संजय गुप्ता अपने पीछे पत्नी ज्ञांती देवी, दो पुत्रियां मुस्कान (14 वर्ष), अनन्या (10 वर्ष) तथा पुत्र अनुप (12 वर्ष) को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी बच्चों की पढ़ाई के लिए बलिया में रहकर उनका पालन-पोषण कर रही हैं।

घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रिपोर्ट : मनु तिवारी

No comments