पुलिस की मुस्तैदी के बीच बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न
मनियर, बलिया । क्षेत्र में गुरुवार को करीब 12 जगहों पर सुबह 7:00 नमाज अदा करने के बाद बकरीद का त्यौहार शान्ति पुर्ण माहौल में धुम धाम से मनाया गया। बताया जाता है कि पैगम्बर हज़रत इब्राहिम की सुन्नत के मुताबिक मनियर ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की गई। मजलिस का आरम्भ मौलाना अदनान कासमी ने खिताबत के साथ किया और समुदाय से पाकीजगी, सादगी، अमन और नेकनीयती अपनाने की सख़्त अपील की। उन्होंने आपसी भाईचारे और मोहब्बत कायम करने को मुल्क के लिये सबसे जरूरी काम बताते हुए लोगों से सहिष्णुता का पैगाम दिया।खिताबत के बाद कारी सआदत हुसैन ने नमाज़ की इमामत की तथा सामूहिक खुत्बा पढ़ा। नमाज़ के उपरांत इमाम ने मुल्क व उसके लोगों की सलामती और बेहतरी के लिये खुदा से दुआ की। मनियर कस्बे के साथ-साथ पिलुई, असना, भेखरिया, रतनौली, सरवार, तकिया , दिघेडा, रिगवन, पूर्व पठखौली आदि गाँवों से भारी संख्या में मुसीरिन ने नमाज में हिस्सा लिया।ईदगाह के मुत्वल्ली जनाब शादाब अली ने स्थानीय पुलिस प्रशासन व सुरक्षा कर्मियों का शुक्रिया अदा किया। मनियर थाना क्षेत्र में कुल 12 स्थानों—मनियर बड़ी बाजार, मनियर छोटी मस्जिद, ईदगाह मुड़ियारी, ईदगाह रामपुर, ईदगाह चकफूल, ईदगाह बड़ागांव, असना मस्जिद, ईदगाह निपानिया, पीलूई मस्जिद, भागीपुर मस्जिद, आदि स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा कराई गई। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी स्वयं सरकारी वाहन से मौजूद रहे और उप निरीक्षक बृजेश कुमार राय अपने दल बल सहित चुस्त-दुरुस्त तौर पर चक्करामन करते रहे। नमाज स्थलों पर पुलिस की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था थी। नमाज से लौटने के बाद साहिबे निसाब लोगों ने घरों में बकरों की कुर्बानी पेश की और मांस गरीबों، रिश्तेदारों व दोस्तों में बाँटा गया। आयोजन के दौरान माहौल खूशदिल और सौहार्दपूर्ण रहा।
सौहार्द पूर्णक मना बकरीद
रेवती (बलिया) नगर क्षेत्र में बकरीद का त्योहार सौहार्द पूर्वक मनाया गया। दह उस पार ईदगाह में हाफिज अलाउद्दीन, परसिया गांव स्थित ईदगाह पर
मोहम्मद जमरूदीन तथा थाना के समीप के मस्जिद पर हाफिज मोहम्मद आजम ने नमाज अदा कराई। शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल सहित पुलिस व पीएसी मौजूद रही।
रिपोर्ट - मनु तिवारी, पुनीत केशरी


No comments